I was wrong when i was say that Your are my "LIFE LINE" because today you are not with me but i am still ALIVE.
Thursday, August 25, 2011
Tuesday, August 16, 2011
प्यारी श्वेता,तुम्हे तो पता ही है कि पहले मैं रोजाना शिवजी के मंदिर जाया करता था क्योंकि मैं समझता था की वो मेरे साथ कभी कुछ ग़लत नही होने देंगे पर शायद मैं ग़लत था और तुम्हारे जाने के बाद मैने वहाँ जाना छोड़ दिया है
पर कुछ दिन पहले नागपंचमी की सुबह ४ बजे मेरी पीठ पर एक छोटा साँप का बच्चा चिपका हुआ था लेकिन वो बेचारा मर चुका था
पिछले कुछ दिनो से मुझे कुछ अजीब से सपने आ रहे थे साँप बिच्छू देख रहा हू हालाँकि वो मुझे कुछ नुकसान नही पहुँच रहे हैं मैं सपने मैं शिवलिंग देख रहा हूँ, बाबा अमरनाथ जी का शिवलिंग देख रहा हूँ
इसीलिए कल मैं राजेश्वर मंदिर फिर से गया और वही सब पुरानी बातें दुबारा से rewind हो आई जब हम लोग साथ मैं जाते थे पूजा करते थे नन्दीगद के कान मैं मन्नत माँगना साथ साथ आरती करना, जब हमारी शादी हुई थी तब पहले हमने यही आकर जिंदगी भर साथ साथ रहने के प्रार्थना की थी, जब अंश हुआ था तब सबसे पहले यही आकर भगवान को धन्यबाद दिया था पर वो सब बेकार ही गया क्योंकि तुम्हारे बिन सब खुशी बेकार है, सब पूजा बेकार है कही ना कही इस दिल मैं शिवजी के लिए शिकायत जिंदगी भर रहेगी
Monday, August 8, 2011
क्यों अकेला छोड़ दिया...? ?
क्यों रुलाते हो मुझे ?
क्यों भूल जाते हो मुझे?
क्यों भूल जाते हो मुझे?
तेरे ही सहारे तो जी रहे हैं हम..
तो फिर क्यों अकेला छोड़ जाते हो ?
हर बात को छुपाना आता है तुमको,
तो फिर क्यों अकेला छोड़ जाते हो ?
हर बात को छुपाना आता है तुमको,
रूठों को मनाना आता है मुझे
रूठे हो तुम ना जाने किस बात पर मुझ से…
तो फिर वो बात क्यों नही बताते हो तुम मुझे?
जान जाती है मेरी
जब याद आती है तुम्हारी
तुम तो मुझे भुला देते हो
तो फिर क्यों याद आते हो मुझे?
हम जीने के बहाने मरते रहेंगे
प्यार हम तुमसे करते रहेंगे
प्यार तो तुम भी करते हो ना
तो फिर क्यों यू सताते हो मुझे?
या कह दो जहर पीने को
या कहो फिर मुझे जीने को
अगर मेरे साथ मैं नही चलना था तुमको
तो फिर क्यों मुझे रास्ता ज़िंदगी का दिखाया ?
बीच रास्ते मैं क्यू इस तरह अकेला छोड़ दिया?
कहो … कुछ तो कहो
क्यों अकेला छोड़ दिया...? ?
जब याद आती है तुम्हारी
तुम तो मुझे भुला देते हो
तो फिर क्यों याद आते हो मुझे?
हम जीने के बहाने मरते रहेंगे
प्यार हम तुमसे करते रहेंगे
प्यार तो तुम भी करते हो ना
तो फिर क्यों यू सताते हो मुझे?
या कह दो जहर पीने को
या कहो फिर मुझे जीने को
अगर मेरे साथ मैं नही चलना था तुमको
तो फिर क्यों मुझे रास्ता ज़िंदगी का दिखाया ?
बीच रास्ते मैं क्यू इस तरह अकेला छोड़ दिया?
कहो … कुछ तो कहो
क्यों अकेला छोड़ दिया...? ?
Saturday, July 30, 2011
अगर तुम मिल जाओ तो जमाना छोड देंगे हम
श्वेता वैसे तो बहुत से गाने हुमने साथ मैं सुने है पर आज भी कुछ गाने ऐसे है जिन्हे सुनकर मैं अपने आप को imotional होने से रोक नही सकता, क्योंकि इन गानो से हमारी कुछ खूबसूरत यादें जुड़ी हुई है,
जब भी इन गानो के बोल मेरे कानो मैं पड़ते है तो मेरे सामने वही नज़ारा आ जाता है जो हमने इन गानो को सुनते वक्त साथ मैं गुजारा था, ओर मैं अपने आँसुओं को छुपाने की कोशिश करता रहता हूँ
१. अगर तुम मिल जाओ तो जमाना छोड देंगे हम
२. पी लूँ तेरे नीले नीले नैनों से शबनम, पी लूँ तेरे गीले गीले होंठो की
सरगम
३. ताकते रहते तुझको सांझ सबेरे, नैनो मैं बस्या जैसे नैन ये तेरे
४. तुझ मैं रब बस्ता है यारा मैं क्या करूँ
५. वादा रहा प्यार से प्यार का होंगे अब ना जुदा ये मेरी धड़कने कह
रही है सदा
Tuesday, July 26, 2011
ज़िंदगी किस तरह बिताओगे,
पास जब अपने हमें ना पाओगे,
दिन में तनहाईयाँ सताएँगी,
दिन में तनहाईयाँ सताएँगी,
रात को चौंक कर जब उठ जाओगे,
रात भर नींद क्यूँ नही आती,
रात भर नींद क्यूँ नही आती,
तुम यह खुद भी समझ ना पाओगे,
लोग पूछेंगे इस तन्हाई का सबब, क्या छुपाओगे क्या बताओगे
पलकें हर बार भीग जाएँगी,
लोग पूछेंगे इस तन्हाई का सबब, क्या छुपाओगे क्या बताओगे
पलकें हर बार भीग जाएँगी,
जब कभी खुल के मुस्कराओगे
मेरी यादें बहुत सताएँगी,
मेरी यादें बहुत सताएँगी,
जब भी बारिश में भीग जाओगे,
खुद को तन्हा ना पा सकोगे कभी, हर जगह मेरा अक्स पाओगे
खुद को तन्हा ना पा सकोगे कभी, हर जगह मेरा अक्स पाओगे
This is true shweta, I love you forever till my last breath
Monday, June 20, 2011
कुछ ना बचा आख़िरी मुलाकात के बाद 27.09.2010, 07:30AM , AGRA
नींद नही आती अब उस रात के बाद
कुछ ना बचा आख़िरी मुलाकात के बाद
कुछ यादें कुछ वक़्त उसके साथ रह गया
मिट गयी लकीरे खाली ये हाथ रह गया
कहा नही कुछ उसकी बात के बाद
कुछ ना बचा आख़िरी मुलाकात के बाद
ज़िंदगी हर पल एक सज़ा हो गई
यादें उसकी जीने की वजह हो गई
रूठ गया सावन भी उस बरसात के बाद
कुछ ना बचा आख़िरी मुलाकात के बाद
तेरी यादों के चिरागो को जलाया हर शाम
तेरी बातो को बैठकर दोहराया हर शाम
दिल से ना थमा किसी का हाथ तेरे हाथ के बाद
कुछ ना बचा आख़िरी मुलाकात के बाद
कुछ ना बचा आख़िरी मुलाकात के बाद
कुछ यादें कुछ वक़्त उसके साथ रह गया
मिट गयी लकीरे खाली ये हाथ रह गया
कहा नही कुछ उसकी बात के बाद
कुछ ना बचा आख़िरी मुलाकात के बाद
ज़िंदगी हर पल एक सज़ा हो गई
यादें उसकी जीने की वजह हो गई
रूठ गया सावन भी उस बरसात के बाद
कुछ ना बचा आख़िरी मुलाकात के बाद
तेरी यादों के चिरागो को जलाया हर शाम
तेरी बातो को बैठकर दोहराया हर शाम
दिल से ना थमा किसी का हाथ तेरे हाथ के बाद
कुछ ना बचा आख़िरी मुलाकात के बाद
Tuesday, June 14, 2011
Teri Yaadon Ke Bina
Teri Yaadon Ke Bina Koi Lamha Guzaara Nahin
Ik Pal Nahin Jab Tumhe Humne Pukaara Nahin
Meri Naakaamiyon Ka Itna Bhi Gam Na Kijiye
Agar Aap Jeete Hain To Main Haara Nahin
Ye Naqsh-E-Dard Kaise Utar Jaaye Chehre Se
Maine Abhi Aapka Gam Dil Se Utaara Nahin
Tere Bin Youn Kat Rahi Dariya-E-Zindagi Mein
Kashti Bhi Hai Maajhi Bhi Hai,Kinaara Nahin
Kar Rakhaa Hai Jisne Saare Ghar Mein Ujaala
Aansu Hai Mera Ye Koi Toota Hua Taara Nahin
Kisko Gale Lagaa Ke Rooyen Na-Muraad Hum
Is Bhari Duniya Mein Apna Koi Sahaara Nahin
Mareez-E-Ishq Hai Tamannai Khudkushi Ka Ab
Gehre Hain Dil Ke Zakhm,Aur Koi Chaara Nahin
Wo Aa Ke Poonchh Den Aansu Hamari Aankhon Se
Itna Bhi Hamare Haq Mein Naseeb Hamara Nahin
Itna Hai Bad-Naseeb Ae Hal-E-Jaha.N
Loota Hai Zindagi Ne Jise Maut Ne Maara Nahin
Love4u: Chahenga Hum Tuje Marte Dam Tak
Love4u: Chahenga Hum Tuje Marte Dam Tak: "Ek Shayari Ka Khwab Ho Tum, Ek Aashiq Ki Aashiki Ho Tum, Ishq Kiya Hai Karte Rahenge, Jindgi Bhar Ka Gum Hiu Jhelte Rahenge, Tum Na Mili..."
Wednesday, June 8, 2011
तुम हो यहीं महसूस करताहूँ मैं
तुम हो यहीं महसूस करताहूँ मैं, जीना पड़ रहा है तुम्हारे बिन .
शायद इसलिए हर पल किस्तो मे मर रहा हूँ मैं
सबके सामने हंसते हुए थक गया हूँ मैं
शायद इसलिए तन्हा होते ही आँखों मे नमी भर रहा हूँ मैं
काटे नही कटता ये वक़्त तेरे बगैर
शायद इसलिए जाल दोस्ती का अपने इर्द-गिर्द बुन रहा हूँ मैं
वक़्त क्या बदला हालात बदल जाते हैं
जो हैं साथ उनके ख़यालात बदल जाते हैं
झोखा हवा का जब भी छू कर जाता है लगता है की तुम हो
यही सोच कर रोज़ अपने आप को छल रहा हूँ मैं
.
ज़िंदगी ने दिया कभी कुछ भी नही बस ले लिया थोड़ा बहुत जो था
रोज़ बस उन गुलाबो को काँटों मे से चुन रहा हूँ मैं
Tuesday, May 31, 2011
मुझे तो अब तक यक़ीन ना ...हुआ उसके चले जाने का...
असमा के तारे अक्सर पूछते है हमसे
क्या तुम्हे आज भी इंतज़ार है उसके
लौट आने का.
और ये दिल मुस्कुरा के कहता है
मुझे तो अब तक यक़ीन ना
...हुआ उसके चले जाने का...
°º¤ø,¸¸,ø¤º°`°º¤ø °º¤ø,¸¸,ø¤º°`
किसी को अपना बनाने मैं देर लग जाती है
एक वायदा निभाने मैं देर लग जाती है
प्यार तो पल भर मैं हो जाता है
पर उसे भुलाने मैं सारी उम् लग जाती है
एक वायदा निभाने मैं देर लग जाती है
प्यार तो पल भर मैं हो जाता है
पर उसे भुलाने मैं सारी उम् लग जाती है
Tuesday, May 17, 2011
MOST ROMANTIC
Dear Shweta ,
तुम जानती हो पहले ये सब हम किया करते थे ओर मैं समझता हूँ कि हर पति पत्नी को ये सब करना भी चाहिए
पर आज मैं ये सब नही कर पा रहा हूँ
MOST ROMANTIC
1. Watch the sunset together.
2. Whisper to each other.
3. Cook for each other.
4. Walk in the rain.
5. Hold hands.
6. Buy gifts for each other.
7. Roses.
8. Find out their favorite cologne/perfume and wear it every time you’re together.
9. Go for a long walk down the beach at midnight.
10. Write poetry for each other
11. Hugs are the universal medicine.
12. Say I love you, only when you mean it and make sure they know you mean it.
13. Give random gifts of flowers/candy/ poetry etc.
14. Tell her that she’s the only girl you ever want. Do not lie.
15. Spend every second possible together .
16. Look into each other’s eyes.
17. Very lightly push up her chin, look into her eyes, tell her you love her, and
kiss her lightly.
18. When in public, don’t flirt with each other.
19. Put love notes in their pockets when they aren’t looking.
20. Buy her a ring.
21. Sing to each other.
22. Always hold her around her hips/sides.
23. Take her to dinner and do the dinner for two deal.
24. Spaghetti? (Ever see Lady and the Tramp?)
25. Hold her hand, stare into her eyes, kiss her hand and then put it over your
heart.
26. Dance together.
27. Let your girl fall asleep with her head in your lap. (It looks real cute)
28. Do cute things like write I love you in a note so that they have to look in a
mirror to read it.
29. Make excuses to call them every 5 minutes
30. Even if you are really busy doing something, go out of your way to call and
say I love you.
31. Call from your vacation spot to tell them you were thinking about them.
32. Remember your dreams and tell her about them.
33. Always tell her how pretty she looks.
34. Tell each other your most sacred secrets/fears.
35. Be Prince Charming to her parents.(Brownie Points)
36. Brush her hair out of her face for her.
37. Hang out with his/her friends. (more brownie points)
38. Go to church/pray/ worship together.
39. Take her to see a romantic movie and remember the parts she liked.
40. Learn from each other and don’t make the same mistake twice.
41. Describe the joy you feel just to be with him/her.
42. Make sacrifices for each other.
43. Really love each other, or don’t stay together.
44. Let there never be a second during any given day that you aren’t thinking
about them, and make sure they know it.
45. Love yourself before you love anyone else.
46. Learn to say sweet things in foreign languages.
47. Dedicate songs to them on the radio.
48. Fall asleep on the phone with each other.
49. Stand up for them when someone talks trash.
50. Never forget the kiss goodnight. And always remember to say, I Love You…
Monday, May 9, 2011
Monday, May 2, 2011
तू जो नहीं है तो कुछ भी नहीं है
कुछ गाने मैने कई बार सुने है श्वेता पर शायद उन्हे महसूस अब
कर पा रहा हूँ ये भी उन्ही मैं से एक है
"तू जो नहीं है तो कुछ भी नहीं है
यह माना की महफ़िल जवान है हसीन है
मुझे फिर तबाह कर मुझे फिर रुला जा
सितम करने वाले कहीं से तू आजा
आँखों में तेरी सूरत बसी है
तेरी ही तरह तेरा गम भी हसीन है
जिधर भी यह देखे जहाँ भी यह जाए
तुझे ढूँढती है यह पागल निगाहें
मैं ज़िंदा हूँ लेकिन कहाँ ज़िंदगी है
मेरी ज़िंदगी तू कहाँ खो गयी है
तू जो नहीं है तो कुछ भी नहीं है
यह माना की महफ़िल जवान है हसीन है"
I Love you forever
आजकल बहुत कुछ बदल रहा है मेरी LIFE मैं श्वेता (तुम जानती हो ) समझ मैं नही आता कि कैसे इन परस्थितियों से सामना करूँ
बहुत सारे ऐसे काम करने पद रहे है जिसे करने की इच्छा नही है
तुम जानती हो मैं बहुत Emotional हूँ पर शायद जिंदगी इस समय
मेरा सबसे कठिन इम्तिहान ले रही है श्वेता
कुछ अपने बेगाने हो गये हैं इस समय,
बस तुम मुझे हिम्मत देती रहना
I Love you forever
Saturday, April 23, 2011
Tuesday, April 19, 2011
Thursday, April 14, 2011
तू जो नही है तो, कुछ भी नही है
तू जो नही है तो, कुछ भी नही है
यह माना की महफ़िल जवान है, हसीन है
तू जो नही है तो, कुछ भी नही है
समझ में ना आए यह क्या माजरा हैं
तुझे पाके दिल में यह खाली सा क्या है
क्यूँ हर वक़्त दिल में कोई बे-कली है
क्यूँ हर वक़्त सीने में रहती कमी है
तू जो नही है तो, कुछ भी नही है
यह माना की महफ़िल जवान है, हसीन है
मुझे फिर तबाह कर, मुझे फिर रुला जा
सितम करने वाले, कहीं से तू आजा
में ज़िंदा हूँ लेकिन, कहाँ ज़िंदगी है
मेरी ज़िंदगी तू कहाँ खो गयी है
तू जो नही है तो, कुछ भी नही है
यह माना की महफ़िल जवान है,
हसीन है
तू जो नही है तो, कुछ भी नही है
Wednesday, April 6, 2011
Wednesday, March 23, 2011
Today 23.03.11 Our Ansh 6 Month Old
Today 23.03.11 Our "Ansh" 6 Month Old Shweta
समय बहुत जल्द निकल रहा है श्वेता आज हमारा अंश 6 महीने का हो गया है पहले जब अंश छोटा था तब तो एक जगह लिटा दो तो आराम से लेटा रहता था पर अब उठ जाता है करवट बदलता है, मैं उसके लिए walker ले आया हू ओर अब वो उसी के सहारे चलने की कोशिश करता है पर डर भी लगता है कि कहीं गिर ना जाए अब उसकी care दिन ब दिन बदती ही जाएगी, जब मैं सुबह आफ़िस के लिए निकलता हू तो गोद मैं आने के लिए मचलता रहता है,
एक दिन तो . से मेरे पेर पकड़ लिए जैसे कह रहा हो कि अभी मत जाओ पापा ! बहुत ही अजीब situation हो गयी है श्वेता
वो तो मम्मी की बजह से हिम्मत आ जाती है, वही उसकी पूरी देखभाल करती है समझ नही आता कि आगे क्या होगा.....
समय बहुत जल्द निकल रहा है श्वेता आज हमारा अंश 6 महीने का हो गया है पहले जब अंश छोटा था तब तो एक जगह लिटा दो तो आराम से लेटा रहता था पर अब उठ जाता है करवट बदलता है, मैं उसके लिए walker ले आया हू ओर अब वो उसी के सहारे चलने की कोशिश करता है पर डर भी लगता है कि कहीं गिर ना जाए अब उसकी care दिन ब दिन बदती ही जाएगी, जब मैं सुबह आफ़िस के लिए निकलता हू तो गोद मैं आने के लिए मचलता रहता है,
एक दिन तो . से मेरे पेर पकड़ लिए जैसे कह रहा हो कि अभी मत जाओ पापा ! बहुत ही अजीब situation हो गयी है श्वेता
वो तो मम्मी की बजह से हिम्मत आ जाती है, वही उसकी पूरी देखभाल करती है समझ नही आता कि आगे क्या होगा.....
Sunday, March 20, 2011
HAPPY HOLI to you
Dear Shweta,
HAPPY HOLI to you
पिछली साल हमारी होली काफ़ी colourfull थी श्वेता हम दोनो ने काफ़ी enjoy किया था वो हमारी पहली होली थी साथ मैं ओर unfortunately आख़िरी भी
इस साल हमारे अंश कि पहली होली है काफ़ी लोग घर पर आ रहे हैं होली मिलने पर मैं किसी से भी खुद जाकर नही मिला , ना ही पूजा मैं शामिल हुआ मम्मी ने बहूत कहा पर मैं नही गया, एक बार को लगा भी कि अंश के लिए ही पूजा कर लू पर इच्छा नही हुई
सच मैं ये मेरी सबसे बेकार होली थी रह रह कर पिछली साल की होली याद आ रही थी
इस साल हमारे अंश कि पहली होली है काफ़ी लोग घर पर आ रहे हैं होली मिलने पर मैं किसी से भी खुद जाकर नही मिला , ना ही पूजा मैं शामिल हुआ मम्मी ने बहूत कहा पर मैं नही गया, एक बार को लगा भी कि अंश के लिए ही पूजा कर लू पर इच्छा नही हुई
सच मैं ये मेरी सबसे बेकार होली थी रह रह कर पिछली साल की होली याद आ रही थी
Our Last year memorable HOLI snaps
"I Love You"
मंज़िलें भी उस की थी, रास्ता भी उस का था,
मंज़िलें भी उस की थी, रास्ता भी उस का था,
एक मैं अकेला था काफिला भी उस का था,
साथ साथ चलने की सोच भी उस की थी,
फिर रास्ता बदलने का फ़ैसला भी उस का था,
आज क्यूँ अकेला हू दिल सवाल करता है,
लोग तो उसी के थे पर क्या खुदा भी उस का था,
हर रास्ता भी उस का था, हर फेसला भी उस का था.
लोग भी उसी के थे शायद खुदा भी उस का था…
और क्या करूँ बयान, अपनी बर्बदियों का आलम..
कि जो अब सवाल करता है..ये दिल मेरा भी तो उसी का था.
Saturday, March 19, 2011
जिए तो जिए कैसे बिन आपके
जिए तो जिए कैसे बिन आपके
लगता नही दिल कहीं बिन आपके
कैसे कहूँ बिना तेरे ज़िंदगी ये क्या होगी
जैसे कोई सज़ा कोई बद दुआ होगी
मैने किया है ये फ़ैसला जीना नही है तेरे बिना
जिए तो जिए कैसे बिन आपके
लगता नही दिल कहीं बिन आपके
मुझे कोई देदे ज़हर हँसके मैं पी लूँगा
हर दर्द सह लूँगा, हर हाल में जी लूँगा
दर्द-ए-जुदाई सह ना सकूँगा
तेरे बिना मैं रह ना सकूँगा
जिए तो जिए कैसे बिन आपके
लगता नही दिल कहीं बिन आपके
देख के वो मुझे तेरा पलकें झुका देना,
याद बहुत आए तेरा मुस्कुरा देना
कैसे भुलाऊन वो सारी बातें
वो मीठी रातें वो मुलाक़ातें
जिए तो जिए कैसे बिन आपके
लगता नही दिल कहीं बिन आपके
Saturday, March 12, 2011
Dear Shweta
श्वेता सब कहते हैं कि भगवान पर भरोसा रखना चाहिए, वो जो करते हैं अच्छे के लिए ही करते हैं,
तुम जानती हो मैं भी काफ़ी Optimistic (आशाबादी) ओर भगवान शंकर पर बहुत भरोसा करता था ओर
जितना हो सकता था पूजा, दान पुण्य करता था हमेशा यही कामना करता था कि बस सब ठीक रहे,
जब तुम हास्पीटल मैं थी तब भी मैं घर से रामायण ले गया था ओर तुम्हारे कमरे मैं रखी थी, अपने गले से ओम का लोकेट उतारकर तुम्हारे गले मैं डाल दिया मुझे भरोसा था कि भगवान शंकर तुम्हारी रक्षा करते रहेंगे पर अगले ही दिन तुम मुझे छोड़ गयी ओर मेरा विश्वास भी कही ना कही टूट गया जो होना होता है श्वेता वो हो कर रहता है कोई पूजा, कोई विश्वास काम नही आता
तुम्हे याद होगा मैं रोजाना शाम को राजेश्वर (शिव शंकर) मंदिर जाया करता था पर अब जब से तुम मुझे छोड़ कर गयी हो तब से मैं वहाँ नही गया, कही ना कही मेरा भरोसा टूट गया है भगवान पर सब कुछ बिखर सा गया है समझ नही आता कि कैसे सब ठीक होगा, जब भी अंश को देखता हू तो ओर चिंता बद जाती है
अब होली आ रही है, पिछली बार हम लोगों ने काफ़ी होली खेली थी पर इस बार .....................
जब तुम हास्पीटल मैं थी तब भी मैं घर से रामायण ले गया था ओर तुम्हारे कमरे मैं रखी थी, अपने गले से ओम का लोकेट उतारकर तुम्हारे गले मैं डाल दिया मुझे भरोसा था कि भगवान शंकर तुम्हारी रक्षा करते रहेंगे पर अगले ही दिन तुम मुझे छोड़ गयी ओर मेरा विश्वास भी कही ना कही टूट गया जो होना होता है श्वेता वो हो कर रहता है कोई पूजा, कोई विश्वास काम नही आता
तुम्हे याद होगा मैं रोजाना शाम को राजेश्वर (शिव शंकर) मंदिर जाया करता था पर अब जब से तुम मुझे छोड़ कर गयी हो तब से मैं वहाँ नही गया, कही ना कही मेरा भरोसा टूट गया है भगवान पर सब कुछ बिखर सा गया है समझ नही आता कि कैसे सब ठीक होगा, जब भी अंश को देखता हू तो ओर चिंता बद जाती है
अब होली आ रही है, पिछली बार हम लोगों ने काफ़ी होली खेली थी पर इस बार .....................
Friday, March 4, 2011
कहती है दुनिया कि भूल जाऊ तुझे
Dear Shweta
कहती है दुनिया कि भूल जाऊ तुझे
यादों से भी अपनी मैं मिटाऊ तुझे
दुनिया कैसे नयी फिर मैं बसाऊंगा
मुमकिन नहीं यह कि तुझे भूल जाऊँगा
चाहा जो भूलना पल भर भी तुझे
थम गयी यह साँस भूल कर तुझे
दिल से तेरे नक़्श कैसे मिटाऊँगा
मुमकिन नहीं यह कि तुझे भूल जाऊँगा
रखा सदा पलकों पे सज़ा के तुझे
दुनिया क हर गम से बचा के तुझे
एहसान अपना ना फिर कभी जताऊँगा
मुमकिन नहीं यह कि तुझे भूल जाऊँगा
तुझको ना फिर कभी मे सताऊँगा
मुमकिन नहीं यह कि तुझे भूल जाऊँगा
यादों से भी अपनी मैं मिटाऊ तुझे
दुनिया कैसे नयी फिर मैं बसाऊंगा
मुमकिन नहीं यह कि तुझे भूल जाऊँगा
चाहा जो भूलना पल भर भी तुझे
थम गयी यह साँस भूल कर तुझे
दिल से तेरे नक़्श कैसे मिटाऊँगा
मुमकिन नहीं यह कि तुझे भूल जाऊँगा
रखा सदा पलकों पे सज़ा के तुझे
दुनिया क हर गम से बचा के तुझे
एहसान अपना ना फिर कभी जताऊँगा
मुमकिन नहीं यह कि तुझे भूल जाऊँगा
तुझको ना फिर कभी मे सताऊँगा
मुमकिन नहीं यह कि तुझे भूल जाऊँगा
Sunday, February 27, 2011
Today is My Birthday
Today is My Birthday Shweta,
I remember last year 12:01 AM you give me lovely
gift. and next day we had gone to long drive on
byke. Today I wear shirt which you give me on my
birthday.
This is co-incident : वैसे तुम मेरे सपनो मैं बहुत कम ही
आती हो पर जब एक दिन पहले मैं कमरे मैं सोने गया सो
तुम्हारी रोज की तरह याद आ गयी, आखों से आँसू आते रहे
ओर मैं ना जाने कब सो गया ओर तुम मेरे सपने मैं आई ओर
हम काफ़ी देर तक बात करते रहे अचानक मेरी आँख खुली
तो मैं फिर से अकेला रह गया, मुझे लगा जैसे तुम मुझे
Birth day Wish करने आई थी
मुझे आज के दिन से नफ़रत सी हो गयी है श्वेता क्योंकि
आज 27th को ही हम हमेशा के लिए जुदा हो गये थे
लोग कहते हैं की इंसान धीरे धीरे सब भूल जाता है,
हो सकता है कि वक्त के साथ तुम्हारी यादे कुछ धुंधली
पद जाए पर मैं तुम्हे कभी भूल नही सकता श्वेता क्योंकि
First love never forget any person.
I love You, I love You, I love You, I love You,
I remember last year 12:01 AM you give me lovely
gift. and next day we had gone to long drive on
byke. Today I wear shirt which you give me on my
birthday.
This is co-incident : वैसे तुम मेरे सपनो मैं बहुत कम ही
आती हो पर जब एक दिन पहले मैं कमरे मैं सोने गया सो
तुम्हारी रोज की तरह याद आ गयी, आखों से आँसू आते रहे
ओर मैं ना जाने कब सो गया ओर तुम मेरे सपने मैं आई ओर
हम काफ़ी देर तक बात करते रहे अचानक मेरी आँख खुली
तो मैं फिर से अकेला रह गया, मुझे लगा जैसे तुम मुझे
Birth day Wish करने आई थी
मुझे आज के दिन से नफ़रत सी हो गयी है श्वेता क्योंकि
आज 27th को ही हम हमेशा के लिए जुदा हो गये थे
लोग कहते हैं की इंसान धीरे धीरे सब भूल जाता है,
हो सकता है कि वक्त के साथ तुम्हारी यादे कुछ धुंधली
पद जाए पर मैं तुम्हे कभी भूल नही सकता श्वेता क्योंकि
First love never forget any person.
I love You, I love You, I love You, I love You,
Thursday, February 24, 2011
3 Year Before we are engaged today 24.02.2008.
3 Year Before we are engaged today 24.02.2008.
3 Year Before we are engaged today 24.02.2008. and our marriage fix on 09.11.2008 so very long period between engagement and our marriage.
This period is such a wonderful experience for me.
That Time Two Major Festival (Holi & Diwali) i had celebrate without you. and i wish celebrate with you but our elders does not give permission before marriage.
But now all festival i will celebrate without you my sweet heart.
how i don`t know ??
![]() |
Saturday, February 19, 2011
Monday, February 14, 2011
HAPPY VALENTINE DAY
U know I like Roses, Greeting cards which i always give to you. today also i had purchase cute Greeting card & Rose for you my honey but how i give you my sweet heart?
You are perfect for me Dear as Sweet, Beauty with simplicity, Never Demanding, You always respect my feelings & also caring me, Every time give me lots of love. when i go with you then i feel proud that as such life partner with me.
Many Person say our pair is very cute & lovable but now my dream, my nest is break.. How I tell you shweta ? How much i love you still and i will love you till my last breath.
I LOVE YOU I LOVE YOU I LOVE
YOU I LOVE YOU I LOVE YOU
Dozen Roses Love Note
Free Myspace Generators
Subscribe to:
Posts (Atom)
























