Tuesday, August 21, 2012

तेरे खुश्बू से भरे खत मैं जलाता कैसे


तेरे खुश्बू से भरे खत मैं जलाता कैसे
प्यार मैं डूबे हुए खत मैं जलाता कैसे
तेरे हाथों के लिखे खत मैं जलाता कैसे

जिनको दुनिया की निगाओं से छुपाए रखा
जिनको एक् उम्र कलेजे से लगाए रखा
दीन जिनको जिन्हे ईमान बनाए रखा

तेरे खुश्बू मैं भरे खत मैं जलाता कैसे

जिनका हर लफ्ज़ मुझे याद पानी की तरह
याद थे मुझको जो पैगाम-ए-ज़ुबानी की तरह
मुझको प्यारे थे जो अनमोल निशानी की तरह

तेरे खुश्बू मैं भरे खत मैं जलाता कैसे

दूर दुनिया की निगाओं से जो बचकर लिखे
साल ह साल मेरे नाम बराबर लिखे
कभी दिन मैं कभी रात मैं उठ कर लिखे

तेरे खुश्बू मैं भरे खत मैं जलाता कैसे

तेरे खत आज मैं गंगा मैं बहा आया हूँ
आग बहते हुए पानी मैं लगा आया हूँ

तेरे खुश्बू मैं भरे खत मैं जलाता कैसे
प्यार मैं डूबे हुए खत मैं जलाता कैसे
तेरे हाथों के लिखे खत मैं जलाता कैसे

Wednesday, April 25, 2012

♥ ♥ I will never leave u ♥ ♥


♥ ♥ Always remember .. i will never leave u.. thou my body left.. but my soul is always gonna be next to u... ♥ ♥


He Need Your Care


He Need Your Care, Your Love, Your Bless On Every Step In Life So Take Care of  Him. We Love you Darling.

Wednesday, April 18, 2012

कहाँ तुम चले गए ?

कहाँ तुम चले गए ? तुम थे तो
किसी को देखकर ख्याल आता था "जिंदगी धुप तुम घना  साया"
जब सामने कोई आ जाता था तो ना जानिए क्या हो जाता था
और हजारों ख्वाहिशें थी जिन पर दम निकल जाता था

तुम थे तो कागज़ की कश्ती  भी प्यारी प्यारी लगती थी
और परदेश में रहकर भी देश के चाँद से यारी रहती थी
उनके आने की खबर महकने से खुशबुओं से घर महकता था
और झुकी झुकी सी नजर बेक़रार हुआ करती  थी

तुम थे तो पत्ता पत्ता बूटा बूटा हाल जानता था हमारा
और हर शाम किसी के आने की खबर मेहका करती थी
हम सोचा करते थे "तेरे बारे में जब सोचा नहीं था तो मैं तनहा था 
मगर इतना नहीं था"
और तमन्ना फिर मचल जाए अगर वो मिलने आ जाए

तुम थे तो हम चलते फिरते कह देते थे "मेरे जैसे बन जाओगे जब इश्क तुम्हे हो जाएगा"
और किसी के मिलने आने की बात से ही तम्मना फिर मचल जाती थी"
तुम थे तो सरकते जाते थे रुख से नकाब आह्स्ता आहिस्ता
और आईने जैसे चहरे हुआ करते थे

तुम थे तो किसी के मुस्कुराने पर गम छुपाने की बात मन में आती थी
और दिल में दबी फरियादें भी आँखों में दिख जाती थी
कोई होंठो से छु लेता था तो गीत अमर हो जाते थे
और शाम से ही आँख में नमी सी आ जाती थी

किसका चेहरा अब हम देखे उन गजलों के लिए
तेरी आवाज़ दिल में बस गई उम्र भर के लिए
बिन चिट्ठी बिन सन्देश कहाँ  तुम चले गए
पर जाते जाते तुम हमें अच्छी निशानी दे गए

अब तो बस यही कह सकते है
शाम से आँख में नमी सी है
सदमा तो है मुझे भी की तुझसे जुदा हू मैं
पर हाथ छूटे तो भी रिश्ते नहीं टूटा करते
इसलिए बस चाक जिगर के सी लेते हैं जेसे भी हो जी लेते हैं.....
क्यूंकि अपनी मर्जी से कहाँ अपने सफ़र के हम हैं...


Monday, February 20, 2012

मौत ही भली

अपने मन को  कैसे समझाउँ
जिसकी चाहत है प्यार  ,
पर जिससे चाहता है  उससे नही मिल पाता दुलार  ,
और जिससे मिलता है उससे जुड़ने को 
मन नही करता स्वीकार ,
इस कशमकश मे घुटता है मन
दिल हो जाता  है जार जार ,
आँखें बरसती हैं रोती हैं बार बार ,
क्या करू क्या ना करू 
नही समझ पात हैं हर बार ,
ऐसी ज़िंदगी से तो मौत ही भली 
यही एहसास  उमड़ते हैं , जब दिल हो 
जाता है बेकरार...........

Tuesday, February 14, 2012

Happy Valentine Day My Madam,




 अब क्या कहूँ श्वेता कुछ अल्फ़ाज़ ही नही मिल रहे है बस ये कह सकता हूँ कि
 

"हुआ है तुमसे बिछड़ने के बाद अब मालूम कि तुम नहीं थी तुम्हारे साथ एक दुनिया थी ......"


 
 U know मुझे हमेशा से collections करने के आदत थी चाहे वो हमारी पहली Movie की टिकेट, तुम्हारी confirmation pregnancy kit, our photograph for every small to big moment which is we share with each other मैं सोचता था कि जब हम old हो जाएँगे तो इन collections को हमारे बच्चे या हम देखेंगे तो बहुत अच्छा फ़ील करेंगे .  

पर शायद मैं ग़लत था शायद इसीलिए ये सब मेरे साथ हो रहा है,
कभी भी आगे के लिए सर्प्राइज़ नही रखने चाहिए

I miss you very much in these das.  दिल बहुत उदास है इन दिनो मेरा,  फ़रवरी महीने से बहुत सारी अच्छी यादें जुड़ी हुई है
अंश का हमारी जिंदगी मैं आना, तुमसे पहली बार मिलना, हमारी Engagement होना, जिंदगी मैं पहली बार किसी लड़की (तुम्हे) को Red Rose दिया वो भी अपने जन्मदिन वाले दिन कितने रूमानी पल थे वो,

क्या इक्तफ़ाक़ है हमारी और राजीव की
Engagement एक ही Date पर हुई थी वैसे मैने देखा है कि मैने जिन लोगो को दिल से चाहा वो सब मुझसे दूर चले गये 

बहुत सोचता हूँ कि  जिंदगी को Practically सोचूँ पर शायद आज भी मैं दिल से ज़्यादा सोचता हूँ , 

I Miss You Sweat Heart 

















Tuesday, February 7, 2012

HAPPY ROSE DAY !

HAPPY ROSE DAY मैडम जी,




मैं बहुत अच्छा हूँ तुम्हारे बिन, अकेले मैं कभी तुम्हारी याद नही आती और ना ही दिल अंदर ही अंदर तुम्हारी कमी हर कदम पर महसूस करता है शायद बहुत खुश हूँ मैं 
कितनी कमाल की बात है ना जो कुछ पहले मुझे करना अच्छा लगता था वही अब मुझे मजबूरी मैं करना पड़ता है अभी हाल मैं ही मिनी की शादी थी मजबूरी मैं जाना पड़ा, शायद ये फॅमिली की पहली शादी थी जिसमें शामिल होना मुझे बहुत बुरा लग रहा था  रह रहकर शालू की शादी याद आ रही थी जिसमे हमने बहुत एंजाय किया था  पर वो कहते हैं ना मैडम जी कुछ भी हो पर हर हाल मैं जीना तो पड़ता है


तुम्हारा अंश बहुत नटखट हो गया है अब तो लुकछिपी भी करता है  Bless Him Madam Ji. I Love Yo

Monday, January 2, 2012

नया साल मुबारक My Sweet Heart,



I Hope you doing lots of enjoy there my angel. U remember about our first New Year, we are celebrate in Hospital due to your illness but i truly say that is my best new year of my life. सच आज भी वो पल याद करता हूँ तो लगता है जैसे बक़्त यही ठहर जाए 

 

एक  ख़ालीपन का अहसास मुझे 
हरदम रहता है  When i see any cute couple then suddenly your face around in my eyes. कभी हमको देखकर भी लोग कहते थे Nice Couple, Made for Each Other तब सुनकर बहुत अच्छा लगता था और कहीं ना कहीं गर्व महसूस होता था कि तुम्हारे जैसा Cute, Understanding Life Partner मेरे साथ है


मेरा फोन खराब था सो कल तुम्हारी मम्मी को फोन आया था New Year Wish करने के लिये  तभी वंश ने भी बात की मुझसे और अचानक पूछा "छोटी बुआ कहाँ चली गयी फूफाजी"
उस मासूम बच्चे की बात सुनकर दिल जैसे फट सा गया मेरा श्वेता



 एक उमर है जो तेरे बगैर बितानी है श्वेता
एक लम्हा है जो मुझसे गुज़ारा नही जाता... I Miss You 




Wednesday, December 28, 2011

"सोचते हैं हम भी सीख लें बेरूख़ी करना

"सोचते हैं हम भी सीख लें बेरूख़ी करना
सबको मोहब्बत देते देते हमने अपनी कदर खो दी. है श्वेता 



"तोड़ा तुमने कुछ इस अंदाज़ से तालूक़ ,,,
कि  सारी उमर हम अपना ही क़सूर ढूँडते रहे"





"वक़्त के साथ हर कोई बदल जाता है,
ग़लती उसकी नही जो बदलता है,
ग़लती उसकी है जो पहले जैसा रह जाता है"

और मैं आज भी पहले जैसा ही हूँ श्वेता
कहते हैं ना जो नही बदलते वो दुनिया से फ़ना हो जाते है.....
पर मैं शायद फ़ना भी नही हो सकता

आईना सामने रखोगे तो याद आएँगे

Hi Jaan,

इस गाने को सुनकर अपनी कहानी याद आ गयी, वैसे भी अब तो 
हर चीज़ मैं अपनी बीती यादें आकर सामने खड़ी हो जाती है


 आईना सामने रखोगे तो याद आएँगे
अपनी ज़ुल्फो को संवारोगे तो याद आएँगे

भूल जाना मुझे आसान नही है इतना
जब मुझे भूलना चाहोगे तो याद आएँगे

ऐक दिन भीगे थे बरसात में, हम तुम, दोनो
अब जो बरसात में भीगोगे तो याद आएँगे
आईना सामने रखोगे तो याद आएँगे

याद आएँगे  उदासी की जो रुत आएगी
जब कोई जश्न मनाओगे तो याद आएँगे
आईना सामने रखोगे तो याद आएँगे 
(Jagjit singh in Album "Inteha")
http://www.youtube.com/watch?v=YdxRPKUrGbA

Thursday, December 15, 2011

"तेरे बिना जिंदगी मैं हर खुशी थोती (खोखली) है"

True love comes only with one person..
If it comes for the second time..
It is just a medicine to forget the first love.. [♥]
 
तेरी याद से रिश्ता कल भी था
तेरी याद से रिश्ता आज भी है,,
दिल अपना दुखता कल भी था
दिल ये उदास आज भी है,,
जो प्यार हम तुम करते थे
... ... वो प्यार तो ज़िंदा आज भी है,,
हम बिछड़ गये इस दूरी में
तुम डोर हो मजबूरी में,,
कभी वक़्त मिले तो चले आना
खुला दिल का दरवाज़ा आज भी है,,
ना महफ़िल में यू तन्हा छोड़ो,
तेरी याद मे जागे कल भी थे,
तेरी याद मे जागे आज भी हैं................
 
आज यह तन्हाई का एहसास कुछ हद्द से ज़्यादा है,
तेरे संग ना होने का मलाल कुछ हद्द से ज़्यादा है.
फिर भी काट रहे यह जिए जाने की सज़ा यही सोचकर,
शायद इस ज़िंदगानी में मेरे गुनाह कुछ हद्द से ज़्यादा है.
 
साथी वो नही होता जो ज़िंदगी भर साथ निभाए...................
साथी वो होता है जो कुछ पलों में ज़िंदगी भर का साथ दे जाए...........
Love u madam ji
 
 

Thursday, November 10, 2011

9th Nov. our 3rd Marriage Anniversary

Wish you Happy Marriage Anniversary sweet heart. 

तुम्हे शुरू से ही surprise देने की आदत है शायद इसीलिए  तुम मेरे सपनो मैं रोज नही आती हो और अचानक आकर मुझे surprise करती हो जैसे कि आज सुबह तुम मेरे सपने मैं आई, तुम बिल्कुल उसी रूप मैं आई जिस रूप मैं तुम  मुझे  छोड़ गयी थी तुम प्रेग्नेंट थी और थोड़ी थकी हुई लग रही थी, हम दोनो ने कुछ देर बात की और तुम मेरी गोद मैं सर रखकर लेट गयी मैं तुम्हारे बालो को सहलाता रहा, तुम सचमुच बहुत प्यारी लग रही थी और फिर मैने तुम्हे चाय बनाने के लिए कहा और अचानक मेरी आँख खुल गयी देखा तो सुबह के ०५:४५ बजे थे , मैं फिर सो गया कि शायद तुम दुबारा आओ पर तुम तो तुम हो :-D

Today i not to go office due to some fever & off course today i miss you very much. पूरा दिन मैं सोता रहा और अपने पुराने दिनो के बारे मैं सोचता रहा, अपने हनीमून के वीडियो क्लिप देखे जिसमे तुम्हारी आवाज़ सुनकर कभी हंसता तो कभी रोता  काश आज तुम होती तो शायद ये जिंदगी इतनी बेरंग ना होती, आज हंसता भी हूँ तो सिर्फ़ गम भुलाने के लिए पर दिल से नही, कभी कभी मैं बहुत निराश हो जाता हूँ  कि  पता नही आगे क्या होगा कैसे होगा ? क्या मैं अंश को एक कामयाब इंसान बना पाऊँगा जबकि मैं खुद इतना hopeless हो चुका हूँ 

U know when i see you first time then i think that "तुम ही वो लड़की हो जिसके साथ मैं जिंदगी भर खुश रहूँगा" तुम्हारी सादगी की पवित्रता मेरे मन में बसे तुम्हारे प्रेम को हर नए दिन बढ़ाती चली जाती है 

Monday, November 7, 2011

अभिनव की शादी 06.11.11

कल ऑफीस के साथी अभिनव की शादी थी, वहाँ पर मैने सब कुछ भूल कर काफ़ी मस्ती की और D.J. पर डांस भी खूब किया, आफ़िस का पूरा स्टाफ था और उस दिन देवठान एकादशी थी, 

इसी दिन अपनी भी शादी हुई थी सो मुझे वो सब अच्छे लम्हे याद आ रहे थे, फिर D.J. पर अभिनव और उसकी वाइफ निशा को लाया गया और थोड़ी बहुत ना नुकर के बाद उन दोनो ने भी डांस किया, मैने अभिनव से वो स्टेप भी करवाया जिसमे अपने घुटनो पर बैठकर मैने तुमसे इज़हार किया था , सच मैं ऐसा लग रहा था की हम दोनो डांस कर रहे हो  बहुत ही रोमॅंटिक पल था वो,  मैने भी लोगो की परवाह ना करते हुए काफ़ी एंजाय किया. पर जब घर आया तो शायद उतना ही उदास भी हुया
सच तुम बहुत याद आती हो मुझे.............

Saturday, November 5, 2011

"मेरे जीवन साथी"

       "मेरे जीवन साथी"




    हों तुम क्या मेरे लिए
कैसे बताऊँ, 
मै तुमसे अब कैसे छुपाऊ
कुछ मैं आधा  अधुरा  हूँ  
कुछ तुम पूरी - पूरी है,
फिर मै कैसे कहू की 
ये तुम हो !
ये मै हूँ !
जब की हम एक है 

गिर रही है बिजली
सागर में दूर कही,
उठ रही है तरंगे
मेरे मन में यहीं कही,
छा रहा है आँखों में नशा
तेरे खुमार का, 
फिर मै  कैसे कह दूँ 
ये तुम हो !
ये मै हूँ !
जब की हम एक है 

तुम बदले तो क्या बदले
पर्वतों  के  भी रंग
बदल गए,
पंछी ठहरे रात को 
और दिन में मचल गए,
फिर मै कैसे कह दूँ  की 
ये तुम हो
ये मै हूँ 
जब की हम एक है 

गंगा -जल  
मैला नहीं है आज भी, 
न जाने कितनो ने,
इसमें डुबकी लगायी
वो तो तारनहार  है,
तारेगी,  
मेरे इस जीवन को ,
तुम तो सदियों से मेरी हों
जन्मो - जन्मो को तारोगी  
फिर मै कैसे कह दूँ 
की ये तुम हो 
यें में हूँ
जब की हम एक है 

"मेरे जीवन साथी"



Tuesday, October 25, 2011

HAPPY DIWALI MY HONEY एक तू ही नही

HAPPY DIWALI MY HONEY

आज बस यही कह सकता हूँ कि

सौ दर्द हैं,सौ राहते , सब मिला दिलनशीं
एक तू  ही नही

रूखी रूखी सी यह हवा, और सूखे पत्ते की तरह
शहर की,सड़को पे मैं, लावारिस, उड़ता हुआ
सौ रास्ते पर तेरी राह नही.

सौ दर्द हैं,सौ राहते  सब मिला दिलनशीं
एक तू  ही नही

बहता हैं पानी, बहने दे, वक़्त को यूही, रहने दे
दरिया ने करवट ली है तो, साहिलों को सहने दे
सौ हसरतें पर तेरा गम नही.

सौ दर्द हैं,सौ राहते  सब मिला दिलनशीं
एक तू  ही नही

 I  LOVE YOU JAAN 









Saturday, October 15, 2011

Today is Again "करवा चौथ"

आज करवा चौथ है श्वेता
त्योहार, Events तो आते जाते रहेंगे, और शायद इस दिल के जख्म भी समय के साथ -साथ भर जाएँगे पर जब -जब तुम्हारी यादों का झोंका आएगा तब तब एक टीस सी दिल मैं उठेगी और ये आवाज़ निकलेगी कि आज भी मैं तुम्हे उतना ही प्यार करता हूँ श्वेता

जैसे की कल हुआ कल सुबह मैं रेलवे स्टेशन (आगरा फ़ोर्ट) गया था तुम्हारे मम्मी पापा को छोड़ने इलाहाबाद के लिए, विशाल ओर अंश भी साथ थे वहाँ पर वही सब दुबारा याद आ गया जब मैं और विशाल तुम्हे अपनी Engagement के एक दिन बाद छोड़ने आए थे, कुछ नही बदला था वहाँ वही गाड़ी, वही समय, वही Announcement,


वो पल  मेरे जीवन के Most Romantic पलों मैं से एक था, और जब गाड़ी जा रही थी तब हम एक दूसरे को हाथ हिलाकर विदा कर रहे थे कि फिर मिलेंगे  

मैं आज भी गाड़ी को जाते हुए देख रहा था पर आज तुम नही थी ,  
 
"HAPPY KARWA CHAUTH " Sweet Heart 
 यादों को सहेज कर रखना मेरी आदत है क्योंकि ये कभी छोड़कर नही जाती , तुम्हारे कुछ Beautiful  फोटो   

Our First & Last Karva Chowth
Our First & Last Karva Chowth




My Dream Queen

Golden Movment



My Shweta
Your First Gift on Karva Chauth